छात्रा ने ब्वॉयफ्रेंड को भेजने के लिए बनाई अश्लील वीडियो क्लिप, सहेली ने इंस्टाग्राम पर कर दी अपलोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 06 Feb 2019 12:03 AM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर
ख़बर सुनें
जानकारी के अनुसार रानीपुर क्षेत्र की एक छात्रा ने खुद ही अपनी अश्लील क्लिप मोबाइल फोन से बनाई। छात्रा ने उस क्लिप को अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजी। ब्वॉयफ्रेंड ने अपने एक दोस्त को भेजी।
छात्रा ने क्लिप अपनी एक सहेली को भी भेजी थी। बताया जाता है कि उसने ही क्लिप को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही बवाल खड़ा हो गया। पूरे प्रकरण की गूंज स्कूल प्रबंधन तक पहुंची।